क्विनोआ होता क्या हैं व इसके विभिन्न फायदें

मैं एक बार अपनी फ्रेंड प्रियंका के घर गयी थी। वहां उसकी रसोई में फ्रिज के ऊपर मैंने पैकेट में एक अलग किस्म का अनाज देखा था। जाहिर सी बात है, मैंने तुरंत उससे पूछ लिया कि यह किस तरह की खाने की चीज है। तब मेरी फ्रेंड ने बताया था कि उसके पति को हेल्दी चीजें खाना पसंद है और उन्होंने ही ऑनलाइन इसे मंगवाया है, जिसका नाम क्विनोआ है। मैंने आश्चर्य के साथ प्रियंका से क्विनोआ के फायदें और उससे बनने वाली रेसिपी भी पूछ ली थी। बाद में मैंने भी क्विनोआ के बारे में पता लगाया और ढेर सारी जानकारी भी इकठ्ठा की।

क्विनोआ (quinoa in hindi) एक लोकप्रिय अनाज है, जो बहुत जल्दी ही हमारे देश में लोकप्रिय हो गया है। यह ग्लूटेन फ्री खाद्य पदार्थ है जिसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग तेजी से अपना रहे हैं। इसे बनाना भी आसान है और इसका सेवन दिन में कभी भी किया जा सकता है। यह मूल तौर पर हल्का, पारदर्शी और खास किस्म के फूल के पौधे का बीज है।

बाजार में क्विनोआ की दो किस्म मिल रही हैं - लाल और सफेद। इन दोनों का स्वाद थोडा कड़वा होता है लेकिन आप इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर आसानी से पका सकते हैं। काला क्विनोआ भी अपने पौष्टिक गुणों की वजह से लोकप्रिय होता जा रहा है और लोग इसे चावल एवं गेहूं के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। यदि आप भी पौष्टिक खाना पसंद करते हैं और स्वयं को फिट रखना चाहते हैं तो क्विनोआ आपके लिए भी बहुत अच्छा है। इसे सुपर फूड में शामिल किया जाता है।

इस सुपर फ़ूड के कई फायदें हैं (Benefits of Quinoa in Hindi)

  1. यह आपके मेटाबौलिज्म को बूस्ट करता है। ये छोटे बीज आवश्यक अमीनो एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं। यही वजह है कि इसे प्रोटीन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। आपको तो पता ही होगा प्रोटीन हमारे शरीर के लिए आवश्यक तत्व हैं जो शरीर में कोशिकाओं और उत्तकों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए उत्तम हैं।
  2. क्विनोआ फाइबर से भरा होता है जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। यह जल्दी से पच जाता है और आपकी आँतों को भी स्वस्थ रखता है। पेट की आम बीमारियों को दूर रखता है और आपको ऊर्वाजान बनाये रखता है। इस वजह से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी।
  3. क्विनोआ विटामिन ई और बी का बढ़िया स्रोत है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं। विटामिन के अलावा क्विनोआ में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन भी है। ये सब हमें हमारे शरीर के लिए चाहिए होते हैं। यह रक्तचाप को नियंत्रित करके रखते हैं और दिल के रोगों को भी दूर रखते हैं।
  4. क्विनोआ में फाइबर भी बड़ी मात्रा में होता है, इसका सेवन देर तक आपके पेट को भरा रखता है। इस वजह से आपका वजन नियंत्रित रहता है और आप फिट महसूस करते हैं।
  5. जिन लोगों का ब्लड शुगर स्तर अधिक होता है, उनके लिए क्विनोआ का सेवन लाभदायक है। कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ इसमें ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसकी वजह से मधुमेह के रोगी इसका सेवन कर सकते हैं। यह उनके मेटाबोलिक रेट को भी बढ़ाता है और रक्त में इंसुलिन के स्तर को भी संतुलित रखता है।
  6. क्विनोआ एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है जो शरीर से खतरनाक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मददगार है। ये ऑक्सीडेटेव तनाव को भी कम करने में सहायता करता है। इस तरह से यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी दूर रखता है।
  7. क्विनोआ में क्वेरसेटिन और केम्प्फेरोल जैसे पोषक तत्व होते हैं जो एंटी- इन्फ्लेमेट्री गुणों के लिए जाने जाते हैं।
  8. क्विनोआ का सेवन ग्लोईंग और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है। यह आपकी त्वचा पर उम्र के असर को रोकता है।
  9. मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस की वजह से क्विनोआ हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाये रखता है। इस तरह से देखा जाये तो यह ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में भी प्रभावी है।
  10. क्विनोआ में निहित नौ जरुरामिनो एसिड आपके बाल के फोलिकल्स को मजबूती प्रदान करते हैं और उनको झड़ने को रोकते हैं। बाल स्वस्थ रहते हैं और चमकदार दिखते हैं।
  11. क्विनोआ एनीमिया को रोकने में मददगार है और खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढाता है। यह आयरन का भी बढ़िया स्रोत है।

क्विनोआ की कुछ रेसिपीज 

#1. क्विनोआ मशरूम पुलाव

सामग्री:

विधि:

  1. क्विनोआ को अच्छी तरह से पानी में साफ कर लें।
  2. एक पैन में मशरूम को फ्राई कर लें।
  3. एक अलग कढ़ाही में जैतून का तेल गर्म करे। इसमें लहसुन, प्याज को हल्की आंच पर भून लें।
  4. अब पहली वाली कढ़ाही में मशरूम डालने के बाद क्विनोआ डाल दें।
  5. फिर नमक और बाकी मसाले भी डालें।
  6. पानी डाल कर ढक दें और बीच- बीच में चेक करती रहें कि क्विनोआ पका या नहीं।
  7. क्विनोआ के पक जाने पर हरे धनिया से गार्निश करें और गर्मा गर्म क्विनोआ मशरूम पुलाव सर्व करें।

#2. क्विनोआ उपमा

सामग्री:

विधि:

  1. क्विनोआ को 10-15 मिनट पानी में भिगोकर छान लें।
  2. एक कप पानी में नमक डालकर एक सीटी आने तक पकाकर छान लें।
  3. एक पैन में तेल गर्म करें। जीरा, काली सरसों, करी पत्ता डालकर भूनें।
  4. तड़के की बाकी बची सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह भून लें।
  5. पका हुआ क्विनोआ इसमें डालें। अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  6. नींबू का रस डालकर गर्मा गर्म क्विनोआ उपमा सर्व करें।

क्विनोआ एक वेगन प्रोडक्ट भी है जो बहुत जल्दी सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले अनाज के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है। इसके जादुई प्रभावों को अपनाने के लिए इस अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। दोस्तों, आपको कैसा लगा क्विनोआ पर आधारित यह लेख, कमेन्ट सेक्शन में जरूर बताइयेगा।

पढ़ें हमारे और दूसरे हिंदी लेख ​- 


Spardha Rani
नौ सालों का मेनस्ट्रीम प्रिंट मीडिया का अनुभव. उसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में फ्रीलांसिंग. 3 किताबों की अनुवादक भी.

Share the Article :