पॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं?

पहले के समय में हम रेडियो बहुत सुना करते थे। वहाँ पर कोई व्यक्ति निश्चित समय पर आकर तरह तरह से हमारा मनोरंजन करता था। तो क्या आपको पता है कि वह व्यक्ति पॉडकास्टिंग का काम (Podcasting careers) कर रहा होता था। पॉडकास्टिंग का अर्थ होता है केवल अपनी आवाज के जरिए किसी विषय पर लोगों का मनोरंजन करना या उन्हें अपने कंटेंट से बांधे रखना।

अब आज के समय में रेडियो तो नहीं है लेकिन अक्सर हम लोगों को अपनी कार या मोबाइल इत्यादि में FM सुनते हुए देखते हैं। अब तो मोबाइल पर कई तरह की ऐप भी आ चुकी हैं जहाँ हम असंख्य कहानियां और कविता इत्यादि पॉडकास्टिंग के माध्यम से सुनते हैं। ऐसे में पॉडकास्टिंग में करियर बनाना आकर्षक और मनोरंजक के साथ साथ बहुत पैसा बनाने वाला भी है।

आज के इस लेख में हम आपके साथ पॉडकास्टिंग (Podcasting kya hota hai) के जरिए किस तरह से अपने करियर में एक नई उड़ान भरी जा सकती है, उसके बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं पॉडकास्टिंग के बारे में सबकुछ।

पॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं?

पॉडकास्टिंग बहुत ही मनोरंजक फील्ड तो है लेकिन इसमें हर कोई सफल नहीं हो पाता है। वह इसलिए क्योंकि इसमें आप सीधे दर्शकों से जुड़ते हैं और यदि दर्शक आपकी आवाज, बोलने की शैली, शब्दों के चयन इत्यादि को पसंद नहीं करते हैं तो फिर सारा का सारा काम धरा का धरा रह जाएगा।

ऐसे में यदि आपको पॉडकास्टिंग में अपना करियर (Podcast career development) बनाना है तो उसके अंतर्गत आपके अंदर कुछ आवश्यक कौशल का होना परम आवश्यक हो जाता है। तो आइए जाने पॉडकास्टिंग के लिए आपके अंदर किस किस कौशल का होना आवश्यक है।

पॉडकास्टिंग के लिए जरुरी स्किल्स

इन सभी स्किल्स को सीखने के लिए आप ग्लो एंड लवली कंपनी के ऑनलाइन कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्स को आप घर बैठे फ्री में कर सकते हैं। इससे भी आपको बहुत मदद मिल जाएगी।

पॉडकास्टिंग में करियर भी हैं बहुत सारे

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या पॉडकास्टिंग का अर्थ केवल अपनी आवाज से दर्शकों को लुभाना ही होता है, इसमें कोई अन्य काम नहीं हो सकता है क्या। तो यहाँ हम आपकी इसी दुविधा का अंत करने वाले हैं। दरअसल पॉडकास्टिंग में सबसे महत्वपूर्ण करियर अपनी आवाज के जरिए दर्शकों को बांधे रखना ही होता है लेकिन और भी कई करियर विकल्प हैं जो आप पॉडकास्टिंग में बना सकते हैं। आइए जाने।

अब यदि आप पॉडकास्टिंग में इतने सारे करियर विकल्प को लेकर सोच विचार में पड़ गए हैं तो ज्यादा चिंता मत कीजिए। आप अपनी स्किल्स या रुचि को पहचानने के लिए अपना एक ऑनलाइन टेस्ट भी ले सकते हैं। इसके लिए ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा ही ऑनलाइन टेस्ट सीरीज चलाई जाती है, जिसमें आप भाग ले सकते हैं।

पॉडकास्टिंग में कितना पैसा है?

अब बात करते हैं पॉडकास्टिंग में करियर बनाने के तहत मिलने वाले पैसे की। शुरूआती तौर पर तो आपको कम पैसे मिलेंगे लेकिन यदि आपकी आवाज लोगों के दिल को छू गई तो समझ जाइए कि आपकी लाइफ सेट है। एक बार दर्शकों को आप पसंद आने लगते हैं तो फिर आपकी डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में आपको मिलने वाला पैसा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

यह पैसा लाखों तक में होता है। पॉडकास्टिंग के क्षेत्र में कुछ सफल लोग तो एक एक शो का लाखों रूपया ले लेते हैं। ऐसे में यह पूर्ण रूप से आपके काम और आपकी आवाज पर ही निर्भर करता है कि आप इस क्षेत्र में कितना आगे तक जाएंगे। बाकी आप ग्लो एंड लवली का कोर्स करके एक सफल करियर बनाने की दिशा में तो आगे बढ़ ही सकते हैं।

अन्य संबंधित लेख:

लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।

Share the Article :