क्या आप कंटेंट क्रिएटर बनने का सोच रही हैं!! यदि ऐसा है तो आज ही Glow Up Academy by Glow & Lovely #ApniRoshniBaaharLa से अपनी यात्रा को शुरू करें।
यदि आप कंटेंट क्रिएटर है तो हर दिन आपकी कोशिश यहीं रहती होगी कि आप अपनी ऑडियंस के हिसाब से एक अच्छा सा कंटेंट बनाकर उन्हें दे। आप पता नहीं कितनी ही रिसर्च करती होंगी, अपने यूजर्स के साथ बात करती होंगी और यहाँ तक कि अपने प्रतिस्पर्धियों के चैनल और पेज को भी फॉलो करके उनका कंटेंट देखती होंगी।
अब इतनी मेहनत करने के बाद आप एक अच्छा सा कंटेंट बनाकर उसे पोस्ट करती होंगी। इसके बाद बारी आती है उस पोस्ट पर यूजर किस तरह का रियेक्ट करते हैं। अब इनमें से बहुत से लोग आपकी विडियो या कंटेंट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया देते हैं जिनमें से कुछ आपको पसंद आती हैं तो कुछ आपको अटपटी लगती (Hate comments se kaise bache) होगी।
हालाँकि इनमें से कुछ कमेंट्स आपको ट्रोल करने के लिए भी किए जाते (Trolling se kaise bache) हैं। तो वही कुछ कमेंट्स में आपके प्रति घृणा भी दिखाई देती है जिन्हें हम हेट कमेंट्स की श्रेणी में रख सकते हैं। अब सोशल मीडिया तो सभी के लिए हैं और यदि आप कंटेंट क्रिएटर हैं तो आपकी पोस्ट पर हर कोई कमेंट भी कर सकता है। ऐसे में अप इनसे किस तरह से निपट सकती हैं, उसके बारे में आज हम आपको बताएँगे।
अब यदि किसी की सोशल मीडिया पर निजी या पर्सनल प्रोफाइल हैं तो उस पर कोई यूँ ही कमेंट नहीं कर सकता है। वह इसलिए क्योंकि उसकी प्रोफाइल में जो भी लोग होंगे, वो सब उसकी जान पहचान के या रिश्तेदार होंगे। हालाँकि जो कंटेंट क्रिएटर्स होते हैं, उनके यहाँ तो कोई भी जुड़ा हुआ हो सकता है। साथ ही वे भी यहीं चाहते हैं कि उनकी पोस्ट्स वायरल हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनकी पहुँच बने।
अब ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच बनती हैं तो इसमें सभी तरह के लोग भी आते (Hate comments se kaise bache) हैं। कहने का अर्थ यह हुआ कि सोशल मीडिया पर तो हर वर्ग, धर्म, जाति, लिंग, आयु, राज्य, देश के लोग हैं और हर किसी के पास आपके कंटेंट तक पहुँचने की आजादी है और कमेंट करने की भी। ऐसे में अच्छे कमेंट्स के साथ बुरे कमेंट्स का आना भी स्वाभाविक हैं।
हालाँकि ऐसे हेट कमेंट्स या ट्रॉल्स होते ही क्यों है!! इसके क्या कुछ कारण हो सकते (Trolling se kaise bache) हैं!! आइए पहले इसके बारे में जान लेते हैं:
आपका कंटेंट किसी वर्ग विशेष को निराश कर सकता है। अब आप जो भी कंटेंट ऑनलाइन डालती है, वह हंसी मजाक वाला होता है लेकिन वह किसी को चुभ सकता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि क्या पता उससे मिलती जुलती घटना उनके साथ हुई हो और उनका उस पर अच्छा अनुभव ना रहा हो।
एक और उदाहरण ले लेते हैं। मान लीजिए कि आपने पति पत्नी के बीच हंसी मजाक का कोई विडियो डाला लेकिन इस विडियो की वजह से एक पत्नी अपने पति को सुना देती है तो स्वाभाविक तौर पर वह पति आपकी उस विडियो पर हेट कमेंट करेगा।
बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो हमेशा नकारात्मकता से भरे रहते हैं या फिर यूँ कहे कि आलोचक होते हैं। ऐसे में वे लोग किसी भी विडियो में छोटी सी बुराई को देखकर भी उसे हाईलाइट करते हैं। इन्हें हेट कमेंट्स की श्रेणी में रखा जा सकता है।
वही बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल ही दूसरों को ट्रोल करने और अपनी वाहवाही करने में करते हैं। इनके अनुसार वे ही सही होते हैं और इन्हें दूसरों की बातों से कोई अंतर भी नहीं पड़ता है।
कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो आपसे घृणा करते होंगे। आपको इन लोगों के कमेंट अपनी कई विडियो में मिल जाएंगे जो आपके विरुद्ध जहर उगलते हुए मिलेंगे।
आपके प्रतिस्पर्धी भी अपनी टीम या लोगों के द्वारा आपकी वीडियोस पर हेट कमेंट्स या ट्रॉल्स करवा सकते हैं। अक्सर आप उनके टारगेट पर होती हैं और वे आपकी छोटी छोटी गलतियों को भी पकड़ लेंगे।
इस तरह से और भी कई कारण हो सकते हैं जो हेट कमेंट्स और ट्रॉल्स का कारण बनते हैं। हालाँकि हमने आपके सामने कुछ प्रमुख कारण हाईलाइट किए हैं।
अब हम आपको बताएँगे कि किन तरह से आप इन हेट कमेंट्स और ट्रॉल्स से बच सकती (Content creators mental health tips in Hindi) है या इनसे अपने आपको दूर रख सकती है या इस पर अपनी प्रतिक्रिया किस तरह से दे सकती है और अपनी मेंटल हेल्थ अर्थात मानसिक स्वास्थ्य को सही रख सकती हैं।
सबसे पहले तो आप यह समझिए कि आपको अपनी भाषा का स्तर अच्छा रखना है। चाहे सामने वाला व्यक्ति किसी भी तरह का कमेंट करें,आपको उसे दिल से नहीं लगाना है और ना ही उसे उत्तर देने के लिए अपनी मर्यादा को भूलना है।
यह भी जान ले कि हर हेट कमेंट या ट्रोल का उत्तर देना भी आवश्यक नहीं होता है। आप उसे यूँ ही छोड़ सकते हैं और इसमें किसी तरह की बुराई नहीं है।
यदि कोई बार बार आपके विरुद्ध हेट कमेंट करता है और वो भी बिना किसी वजह के या वह आपको नीचा दिखाना चाहता हैं तो आप उसे ब्लॉक या प्रतिबंधित कर सकती है।
हर हेट कमेंट को बुरी नज़र से ना देखे, इसमें से बहुत से कमेंट आपको अपने में सुधार लाने में भी सहायक हो सकते हैं।
यदि किसी विडियो पर या किसी समय में आपकी बहुत ज्यादा ट्रॉल्लिंग हो रही हैं तो आपकी डिजिटल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहिए और फिर तरोताजा होकर आना चाहिए।
इस तरह से और भी कई उपाय है जो आप अपना सकती (Content creators mental health tips in Hindi) है। इसी के साथ ही आप ग्लो अप अकैडमी में इससे जुड़ा कोर्स भी कर सकती है। यहाँ पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए हेट कमेंट्स और ट्रॉल्स से किस तरह से निपटा जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आप उस दौरान क्या करें और क्या ना करें। अवश्य ही आपको ग्लो एंड लवली के इस कोर्स से बहुत सहायता मिलेगी।
अन्य संबंधित लेख: