गीतिका: SHOPOnSHEROES पर सफल महिला (Geetika Parouha Women Entrepreneurs In India)

 SHOPOnSHEROES, महिलाओं को‌ सशक्त बनाने का एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां वित्तीय तौर पर मजबूती तो उन्हें मिलती है साथ ही मानसिक सहयोग भी मुहैय्या होता है। यह देश के अलग-अलग कोने से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

“उम्र नहीं बांध सकती किसी बंधन में

जिन्होंने ठाना है वो करके दिखा ही देते हैं”

आज आप जानेंगे गीतिका परौहा के बारे में, जो मात्र 21 साल की हैं और SHOPOnSHEROES पर एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। गीतिका ने महज़ तीन महीने में अपनी शाॅप से 1 लाख से ज़्यादा की कमाई की है।

सेल्फ डिपेंडेंट बनने की चाह ने खुलवाई शाॅप

गीतिका मध्यप्रदेश कटनी के एक किसान फैमिली से हैं। घर में उनके साथ-साथ उनकी दो बहनें और एक भाई भी है। गीतिका भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। फीस ज्यादा होने के कारण उनके पिता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गीतिका ने ठान लिया कि वो अपनी कॉलेज की फ़ीस खुद से भरेंगी।

गीतिका को कई ऑफिस के काम मिले लेकिन इससे वो पर्याप्त समय अपनी पढ़ाई को नहीं दे पा रही थीं। इसलिए इन्हें कुछ ऐसा करना था जिससे इनकी इनकम हो सके और पढ़ाई भी। बस इसी दिशा में इन्होंने काम करना शुरू कर दिया।

गीतिका में शुरू से ही सेल्फ डिपेंडेंट बनने की चाह थी। वो अपनी खुद की कमाई से अपनी ज़रूरतों को पूरा करना चाहती थीं। वो अपने दूसरे भाई-बहनों की ज़रुरतों को ध्यान में रखकर अपने माता-पिता की तकलीफों को बखूबी समझती थीं।

तभी उन्हें अपने कजिन ब्रदर से SHOPOnSHEROES के बारे में पता चला। SHOPOnSHEROES जहां पर फ्री में वो अपनी शॉप खोल कर अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं। गीतिका को ये काम बेहद पसंद आया क्योंकि इस काम के ज़रिए वो अपनी पढ़ाई को भी अच्छे ढंग से कर सकती थीं।

"गीतिका फैशन" बन गई गीतिका की नई पहचान

गीतिका ने SHOPOnSHEROES पर गीतिका फैशन के नाम से अपनी शॉप खोली। जहां पर फैशन लाइफस्टाइल और घर की सजावट से जुड़े बेहतरीन प्रोडक्ट मौजूद हैं। गीतिका की शॉप पर खूबसूरत लहंगे, जूते, ज्वेलरी, वॉच, बेडशीट होम डेकोर आइटम्स  मौजूद है जो उनके कस्टमर को काफी पसंद आते हैं।

अभी गीतिका मात्र 21 साल की हैं। SHOPOnSHEROES के ज़रिए गीतिका ने अपनी खुद की नई पहचान बनाई है। गीतिका को आज भी अपनी पहली सेल(बिक्री) याद है क्योंकि इससे उन्हें अपनी पहली कमाई मिली थी। गीतिका बताती हैं कि जब वो अपने रिश्तेदारों और अपने दोस्तों से मुलाकात करती हैं तो लोग इनकी इस‌ नई पहचान के लिए काफी तारीफ करते हैं। जिससे  गीतिका के आत्मविश्वास में और बढ़ोत्तरी होती है।

    

शीरोज के प्रति गीतिका का प्यार

गीतिका के मुताबिक शीरोज एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर  हर उस समय उन्हें गाइडेंस मिली जब भी इसकी जरूरत उन्हें थी। साथ ही उन्हें एक्सपर्ट सेशन्स भी मुहैया कराए गए जिसमें उन्हें कस्टमर से जुड़ने की ट्रेनिंग, शॉप को बढ़ाने की ट्रिक के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई। जिसका इस्तेमाल गीतिका ने अपनी शॉप को आगे बढ़ाने में किया।

आप भी गीतिका की तरह SHOPOnSHEROES के ज़रिए अपनी एक नई पहचान बना सकती हैं। चाहे आप गृहिणी हों या अन्य किसी काम से जुड़ी हों। आप इस काम को बखूबी निभा सकती हैं। क्योंकि SHOPOnSHEROES  पर काम आपका अपना होगा। जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार समय में कर सकती  हैं। बस आपको जरूरत है तो सिर्फ एक फोन और इंटरनेट की जो निश्चित तौर पर आपके पास होगा।

अन्य संबंधित लेख- 

2021 में ऑनलाइन कमाई करने के आसान तरीके- https://sheroes.com/articles/2021-me-online-paise-kaise-kamaye-or-paise-kamane-ka-tarika/MTY2ODg=

इन सब महिलाओं को इतनी जल्दी नौकरी कैसे मिली (सफलता की कहानियां)- https://sheroes.com/articles/successful-women-entrepreneurs-in-india-in-hindi/MTY2OTg=

बिना पैसे लगाये ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके-https://sheroes.com/articles/how-to-make-money-online-without-paying-anything-online-paise-kaise-kamaye-in-hindi/MTY1ODI=


आकांक्षा मिश्रा
मैं, आकांक्षा मिश्रा एक पत्रकार हूं। मुझे भिन्न-भिन्न विषयों पर लिखना, पढ़ना और अपनी आवाज़ में रिकार्ड करना पसंद है।

Share the Article :