करियर बदलते समय ध्यान रखने योग्य बातें

जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे ही कई तरह के करियर विकल्प भी उभर कर सामने आ रहे हैं। पहले के समय में करियर के तौर पर गिने चुने ही विकल्प हुआ करते (Career change kaise kare) थे लेकिन वर्तमान समय में हम असंख्य क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

अब आप या हम जिस भी क्षेत्र में इतने वर्षों से काम कर रहे हैं, वह जरुरी नहीं है कि आगे भी अच्छा ही करे। कहने का अर्थ यह हुआ कि कई बार किसी करियर में या किसी क्षेत्र में आगे बढ़ने की इतनी संभावना नहीं होती (How to change career in Hindi) है या बदलते युग में उसमें काम करने का कोई ज्यादा लाभ देखने को नहीं मिलता है।

ऐसे में यदि आप भी अपने करियर में बदलाव लाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारे में समूची (Change career in Hindi) जानकारी देंगे। आज के इस लेख में आपको करियर बदलते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में पढ़ने को मिलेगा।

करियर बदलते समय ध्यान रखने योग्य बातें

देश और दुनिया में कई बड़ी कंपनियां काम करती है जिनमें से कुछ के नाम ग्लो एंड लवली, एचसीएल, टाटा, गूगल, इत्यादि है। अब इन कंपनियों ने भी समय के साथ और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए अपने अंदर बहुत बदलाव किए हैं। यही कारण है कि आज के समय में भी यह कंपनियां प्रभावी बनी हुई है।

ऐसे में यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने का सोच रहे (Career kaise choose kare) हैं तो उससे पहले आपको कुछ चीजें ध्यान में रखनी होगी। आइए उनके बारे में जान लेते हैं।

  1. आत्म अवलोकन करें

करियर चेंज करने से पहले आपको अपना अवलोकन करने की आवश्यकता है। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप करियर में बदलाव क्यों लाना चाहते हैं, उसके लिए किन किन चीज़ों को आधार बनाया जा रहा है, क्या आपका अभी का करियर इतना अच्छा नहीं है या उस क्षेत्र में ज्यादा विकल्प नहीं है, इत्यादि।

इन सभी बातों को देखें, तरह तरह के प्रश्न खुद से पूछें पर उनके जवाब भी ढूढें। यहाँ हम आपको यह समझाना चाह रहे हैं कि यदि आप करियर चेंज करना ही चाहते हैं तो पहले खुद से यह प्रश्न पूछें कि क्या यह करियर में बदलाव लाने का सही समय और स्थिति है या नहीं।

  1. नयी स्किल्स सीखें

अब जब आपने आत्म अवलोकन कर लिया है और करियर में बदलाव लाने का निर्णय अडिग है तो बात आगे की करते हैं। अभी तक आप जो भी काम करते आए हैं, उसमें तो आपको महारत हासिल होगी लेकिन जिस भी करियर में आपको जाना है या उसमें अपना भविष्य बनाना है तो उस क्षेत्र की स्किल्स को भी सीखना आवश्यक होता है।

ऐसे में ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा कई तरह के करियर में आगे बढ़ने के लिए नयी नयी स्किल्स सिखाई जाती है। आपको बस उनके ऑनलाइन कोर्स को देखना है और अपने अनुसार किसी भी कोर्स को चुनकर उसे करना है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि इसमें आपको किसी भी तरह का पैसा नहीं देना है और ना ही कहीं जाना है। यह कोर्स आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

  1. शोध करें

स्किल्स को सीखने के साथ साथ आप जिस भी करियर में अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हैं, उसके बारे में अच्छे से शोध अवश्य कर लें। सही से की गई रिसर्च आपको बहुत आगे तक लेकर जा सकती है। कहने का अर्थ यह हुआ कि मान लीजिए आपने किसी आकर्षक करियर के बारे में आज किसी से सुना या पढ़ा या कहीं से भी जाना, अब आपको लगा कि आप उसमें अच्छा कर सकते हैं, तो यह एक अच्छी बात है।

लेकिन क्या पता, उससे मिलता जुलता कोई और भी आकर्षक करियर विकल्प हो जिसके बारे में आपको पता ही ना हो। इसलिए जिस भी क्षेत्र में आप आगे बढ़ने का सोच रहे हैं, उसमें और क्या क्या विकल्प हैं, उसके बारे में भी जानकारी ले लेंगे तो बेहतर रहेगा। 

  1. अपने लक्ष्य बनाएं

करियर में बदलाव लाते समय आपको अपने लक्ष्य भी निर्धारित करने की आवश्यकता है। यह आपको सही मार्ग पर आगे बढ़ने और गलतियाँ करने से बचाएगा। एक तरह से आप उस नए क्षेत्र में बिल्कुल नए होंगे और वहां आपको शुरू से शुरुआत करनी होगी।

ऐसे में आप अपने लक्ष्य बनाएं और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। यह आपको अपने मार्ग से भटकने भी नहीं देगा और एक स्पष्ट दिशा रखेगा। व्यक्ति के जीवन में किसी लक्ष्य का होना बहुत ही आवश्यक होता है जो निरंतर उसे आगे लेकर जाता है।

  1. तैयारी करते रहें 

अब यदि आपने ऊपर बताई गई सभी ब्गातों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है और करियर में बदलाव लाने की तैयारी शुरू कर दी है तो यह एक अच्छी बात है। हालाँकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि करियर में बदलाव लाते समय कई तरह की चुनौतियाँ आती है और आपको समय समय पर उसके लिए तैयार भी रहना होगा।

इसके लिए आप समय समय पर खुद का टेस्ट लेते रहें ताकि आपको पता चल सके कि आपको उसमें कितना सुधार करने की आवश्यकता है। इसके लिए भी ग्लो एंड लवली के द्वारा ऑनलाइन टेस्ट सीरीज चलाई जाती है। आप इसे दे सकते हैं और इसे सफलता पूर्वक पास करने पर आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। यह भी एकदम फ्री है।

इस तरह से आप करियर में बदलाव लाने के लिए इन सभी चीज़ों का ध्यान रखें। करियर में बदलाव आपके जीवन में एक अहम पड़ाव होता है जिस पर पूर्ण रूप से सोच विचार करके ही आगे बढ़ना चाहिए।

अन्य संबंधित लेख:


लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।

Share the Article :