10 बेस्ट हनीमून प्लेस इन इंडिया: जाने हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह

शादी के बाद या उससे पहले जो चीज़ सभी कपल के दिमाग में सबसे ज्यादा रहती हैं वो हैं हनीमून (Honeymoon Ke Liye Best Jagah)। हनीमून एक ऐसी जगह हैं जब एक कपल को शादी के बाद सभी रिश्तेदारों और जानने वालों से आराम मिलता हैं और वे एक-दूसरे के साथ अकेले में समय बिता पाते (Honeymoon Ke Liye Kahan Jaen) हैं। ऐसे में हनीमून डेस्टिनेशन का सही ही नही बल्कि आपके लिए बेस्ट होना बहुत जरुरी हो जाता हैं।

इसके लिए आप बहुत खोजबीन भी करते होंगे और अपने दोस्तों, जानने पहचानने वालों से भी पूछते (Honeymoon Ke Liye Sabse Acchi Jagah) होंगे कि हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी रहेगी। चिंता मत कीजिए क्योंकि आज हम आपकी इसमें सहायता करेंगे।

10 बेस्ट हनीमून प्लेस इन इंडिया (Best Honeymoon Places In India In Hindi)

#1. गोवा (Goa)

हर बैचलर का गोवा जाने का सपना होता हैं। आखिर वह हैं ही सबसे बेस्ट। तो क्यों ना शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ जाकर इस जगह का आनंद उठाया जाये। यहाँ आपको फुल फ्रीडम मिलेगी। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ समुंद्र किनारे बने सुंदर कैफेस में बैठकर ठंडी-ठंडी बियर का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा यहाँ वाटर स्पोर्ट्स, सुंदर चर्च, किला इत्यादि भी देखा जा सकता हैं। उत्तरी गोवा के बीच में जहाँ ज्यादातर पार्टीज व भीड़ रहती हैं तो वही दूसरी ओर दक्षिणी गोवा के बीच शांत व सुकून भरे वाले होते हैं।

#2. जैसलमेर (Jaisalmer)

यदि आपकी शादी सर्दियों के महीने में हुई हैं तो जैसलमेर शादीशुदा जोड़ों के लिए सबसे बेस्ट हनीमून प्लेस होगा। यहाँ घूमने के लिए सबसे बेस्ट महीने नवंबर से फरवरी के बीच के होते हैं। इस समय यहाँ ठंड का मौसम होता हैं और आप उस मौसम में मरुस्थल का आनंद उठा सकते हैं।

इन दिनों यहाँ देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं और जैसलमेर की सुंदरता में चार-चाँद लगा देते हैं। आप यहाँ सफारी, शाही भोजन, रात को राजस्थानी नृत्य व गीत, बोर्न फायर इत्यादि का आनंद उठा सकते हैं।

#3. अंडमान व निकोबार आइलैंड (Andaman And Nicobar Islands)

आजकल लोग गोवा जाने की बजाए भारत के दक्षिण में स्थित अंडमान निकोबार आइलैंड भी जाना पसंद करते हैं। हालाँकि इसके लिए आपका बजट ज्यादा होना चाहिए क्योंकि गोवा के मुकाबले यहाँ आपका खर्चा डबल लगेगा। इसलिए अंडमान जाने के लिए अपनी जेब पहले से ही सही रखे।

यहाँ आपको एकदम साद व सुंदर बीच, शांत व सुकून भरा माहौल देखने को मिलेगा। गोवा के जैसी भीड़ यहाँ नही होगी और फैसिलिटी उससे भी ज्यादा। आप यहाँ पर स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं।

#4. पोंडिचेरी (Pondicherry)

यदि आपको गोवा नही जाना हैं या आप वहां पहले जा चुके हैं और साथ ही आप ज्यादा खर्चें की वजह से अंडमान व निकोबार जाने में भी अक्षम हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन रहेगा पोंडिचेरी। जी हां, सही सुना आपने। यह केंद्रशासित प्रदेश तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बस 1-2 घंटे की दूरी पर ही स्थित हैं।

यहाँ आपको शांत व सुकून भरा माहौल देखने को मिलेगा और साथ में सुंदर-सुंदर बीच। इसके साथ ही आप एक-दो दिन का ट्रिप एक्स्ट्रा करवा कर चेन्नई भी घूम सकते हैं। इस तरह आपके लिए एक साथ दो-दो जगह घूमने वाली हो जाएगी।

#5. आगरा (Agra)

यदि आप मैदानी इलाके में घूमने का सोच रहे हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट जगह होगी आगरा। आगरा का ताजमहल तो देश में ही नही अपितु विदेशों में भी बहुत प्रसिद्ध हैं और दूर-दूर से सैलानी इसे देखने आते हैं। इसलिए आप बिना कुछ सोचे-समझे आगरा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

साथ ही आगरा के पास ही धार्मिक नगरी वृंदावन भी स्थित हैं। इसलिए एक-दो दिन का ट्रिप आप मात्र वृंदावन देखने में भी बिता सकते हैं।

#6. श्रीनगर (Shrinagar)

पहाड़ आखिर किसे नही पसंद। यदि आपको और आपके पार्टनर को भी पहाड़ों पर बहती ठंडी-ठंडी हवा, वहां का सुकून भरा वातावरण व शांति पसंद हैं तो आप श्रीनगर जा सकते हैं। आजकल कश्मीर पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध हो गया हैं और कई शादीशुदा कपल वहां अपना हनीमून मनाना पसंद करते हैं तो फिर आखिर आप पीछे क्यों रहे।

इसलिए अपने हनीमून ट्रिप के लिए आप कश्मीर के सुंदर शहर श्रीनगर जाए। उसके बाद आप वहां से आगे गुलमर्ग भी जा सकते हैं और वहां जाकर कई स्नो स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं।

#7. कुर्ग (Coorg)

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से कुछ ही दूरी पर स्थित इस सुंदर जगह को शायद ही आपने सुना होगा लेकिन आजकल यह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बहुत प्रसिद्ध हो चुका हैं। प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में शादीशुदा जोड़े कुर्ग की सुंदरता देखने आते हैं।

यह जगह पहाड़ों व जंगलों के बीच में स्थित हैं। यहाँ आपके कई लंबे-लंबे पेड़, कॉफ़ी और चाय के बागान, चंदन के पेड़ इत्यादि देखने को मिलेंगे। यहाँ आपको सर्दी-गर्मी दोनों का अहसास होगा जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

#8. केरल (Kerala)

केरल को तो भगवान की धरती कहा जाता हैं। यदि आप अपनी हनीमून ट्रिप पर पहाड़ व समुंद्र दोनों देखना चाहते हैं तो बिना ज्यादा विचार किये केरल की ट्रिप प्लान कर लीजिए क्योंकि यहाँ आपको दोनों का संगम देखने को मिलेगा।

यहाँ कुछ समुंद्र किनारे तो ऐसे हैं जहाँ पहाड़ भी हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपके सामने समुंद्र होगा और पीछे पहाड़। क्यों हैं ना मजेदार। तो बस केरल की ट्रिप पर जाए और अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताये।

#9. गंगटोक (Gangtok)

आज भी उत्तर-पूर्व घूमना कई भारतीयों का सपना हैं या फिर वे दूर होने के कारण जा नही पाते। तो बस अपने हनीमून पर इस बार भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित सुंदर सी जगह गंगटोक घूमकर आये और वहां की सभ्यता व संस्कृति का आनंद उठाए।

वहां की ट्रिप आपको भुलाये नही भुलाई जाएगी क्योंकि वहां का नज़ारा हैं ही सबसे अलग। वहां की सबसे अच्छी बात यह हैं कि आपको पहाड़ों के साथ-साथ उनकी संस्कृति का भी आनंद उठाने को मिलेगा जिससे आप उन्हें और अच्छे से समझ व जान पाएंगे।

#10. मनाली (Manali)

हिमाचल में तो जितना घूमो तो भी कम पड़ जाता हैं। मनाली तो हिमाचल में स्थित सबसे सुंदर जगह हैं जहाँ हर वर्ष हजारों नही बल्कि लाखों की संख्या में लोग घूमने पहुँचते हैं। इसमें सबसे ज्यादा होते हैं शादीशुदा जोड़े। तो क्यों ना आप भी अपने हनीमून के लिए मनाली का चुनाव करे।

यहाँ आपको एक साथ कई जगह देखने को मिलेगी जैसे कि कुल्लू व रोहतांग। साथ ही यहाँ कई हिडन प्लेसेस भी हैं जो आप घूम सकते हैं।

तो देर किस बात की, हमे बताये आपने अपने हनीमून के लिए ऊपर बताई गयी डेस्टिनेशन में से कौन सी डेस्टिनेशन फाइनल की। यदि आपने इनके अलावा कोई और हनीमून डेस्टिनेशन चुनी हैं तो वह भी हमे नीचे कमेंट करके अवश्य बताये।

अन्य संबंधित लेख:


लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।

Share the Article :