2024 के उभरते करियर जो बनायेंगे आपको सफल

दुनिया बहुत तेजी के साथ बदल रही (2024 best career options in Hindi) है। यहाँ हर बीतते दिन के साथ कई तरह के बदलाव हमें देखने को मिल रहे हैं। उतनी ही तेजी के साथ जॉब के बदलते ट्रेंड ने भी हम सभी को चिंता में डाल दिया है। इसी कारण लोग अपने करियर बनाने और उसमें बने रहने को लेकर आशंकित हैं।

अब सबसे बड़ी चिंता इसी बात की है कि वर्ष 2024 में कौन से करियर सभी को आगे बढ़ा सकते (Career options in 2024) हैं। ऐसे में आज हम आपके सामने कुछ आकर्षक करियर संभावनाओं के विकल्प रखने जा रहे हैं जो 2024 में आपके करियर को एक नयी उड़ान देने में मदद (New jobs in 2024) करेंगे।

2024 के उभरते करियर जो बनाएंगे आपको सफल

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि आप किस चीज़ में ज्यादा पारंगत (New jobs in the future) हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि करियर के विकल्प तो आपको कई मिल जाएंगे लेकिन आप किस चीज़ में बेहतर कर सकते हैं, यह तो आपको ही पता होगा ना।

आप चाहें तो इसके लिए ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं और उसके जरिये अपनी छुपी हुई प्रतिभा को आगे ला सकते हैं। ग्लो एंड लवली कंपनी के द्वारा ऑनलाइन कोर्स की सुविधा दी जाती है जो आप कर सकते हैं। इसमें आपको कई तरह के विकल्प मिलेंगे जिसमें आप आगे बढ़ सकते हैं और कुछ नया सीख सकते हैं।

आइये अब जाने 2024 के करियर विकल्प जो आपको आगे बढ़ने में बहुत मदद करेंगे।

  1. डाटा साइंटिस्ट

आज के समय में डाटा एक ऐसी चीज़ है जो डिजिटल वर्ल्ड के लिए गोल्ड के समान है। बड़ी से लेकर छोटी कंपनियां अपनी स्ट्रेटेजी इसी डाटा के द्वारा ही बनाने लगी है। ऐसे में डाटा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर डाटा इंजीनियर, डाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट, डाटा प्रोग्रामर इत्यादि।

  1. साइबर क्राइम

जैसे जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे ही साइबर क्राइम भी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। आप भी हर दिन अख़बार या न्यूज़ चैनल में देखते होंगे कि ठग लोगों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए किन नए नए तरीकों को खोज लिया है। ऐसे में साइबर क्राइम पर लगाम कसने के लिए ऐसे क्षेत्र में एक्सपर्ट लोगों की माँग भी तेजी के साथ बढ़ी है। आप इसके लिए साइबर क्राइम एक्सपर्ट का रोल चुन सकते हैं।

  1. ब्यूटी व फैशन

ब्यूटी व फैशन के क्षेत्र में कई कंपनियां अपना लोहा पूरी दुनिया में मनवा चुकी है। उदाहरण के तौर पर ग्लो एंड लवली, हिमालय, पतंजलि इत्यादि। अब हम चाहे कितने ही आगे बढ़ जाएं लेकिन ब्यूटी और फैशन एक ऐसा क्षेत्र है, जो अपनी गति के साथ हमेशा आगे ही बढ़ता जाता है। आज के समय में तो फैशन सेंस बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ा है क्योंकि लोग पारंपरिक तरीकों से बाहर निकल कर मॉडर्न वर्ल्ड में आ गए हैं। अब यदि आपका भी इसमें इंटरेस्ट है तो क्यों ना इसमें आगे बढ़ा जाए।

  1. AI इंजीनियर

यह तो आप सभी जानते होंगे कि AI ने हमारे जीवन में दखल देना शुरू कर दिया है और यह अब हमारे जीवन को बदल कर रखने की भी क्षमता रखता है। आगे जाकर तो इसमें और ज्यादा बूम देखने को मिलेगा और यह हमारे लिए एक जरुरी चीज़ बन जाएगा। इसलिए AI से जुड़े करियर विकल्प भी वर्ष 2024 के लिए एक आकर्षक ऑफर सिद्ध होने वाले हैं। इसमें आपको कई तरह के कोर्स व करियर विकल्प मिल जाएंगे।

  1. हेल्थ केयर

हेल्थ केयर या स्वास्थ्य से जुड़ा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जो समाज के हर वर्ग के लिए बहुत जरुरी होता है। वह इसलिए क्योंकि मनुष्य है तो वह बीमार पड़ेगा ही और वह बीमार होगा तो उसे मेडिकल केयर की जरुरत होगी। इसके लिए तरह तरह के करियर विकल्प हैं जो आप चुन सकते हैं। उदाहरण के तौर पर डॉक्टर, नर्स, फार्मा, इंजीनियर इत्यादि। हेल्थ केयर में आपके पास कई तरह के विकल्प होते हैं लेकिन आपको ज्यादा पैसा और समय खर्च करना होगा।

  1. रोबोटिक्स

इसके बारे में शायद ही आपको बताने की जरुरत पड़े क्योंकि रोबोटिक कल्चर तो हमारे जीवन में प्रवेश कर ही गया है। आप भी न्यूज़ चैनल या सोशल मीडिया पर देखते होंगे कि उस क्षेत्र में रोबोट काम करने लगे हैं तो किसी क्षेत्र में इसका ट्रायल चल रहा है। अब रोबोट को बनाने का काम बढ़ रहा है तो अवश्य ही इस क्षेत्र में काम करने वाले भी चाहिए होंगे। इसलिए यह भी आपके लिए वर्ष 2024 का एक आकर्षक करियर विकल्प हो सकता है।

  1. वर्चुअल रियलिटी

वर्चुअल रियलिटी का मतलब होता है घर बैठे ही बाहर घूमने जाने या उसका अनुभव लेने की सुविधा लेना। अब यदि आप किसी गेम जोन में गए हैं तो वहां पर आँखों पर चश्मा लगाकर मूवी देखने या कोई गेम खेलने की सुविधा मिलती होगी। तो इसे ही वर्चुअल रियलिटी कहा जाता है जो अब हमारे लिए हर जगह देखने को मिलने वाली है। उदाहरण के तौर पर ऑनलाइन खरीदारी करते समय मॉल में घूमने और कपड़ों को ट्राय करने का अनुभव लेना।

तो इस क्षेत्र में तेजी से काम चल रहा है और दुनिया की लगभग हर बड़ी कंपनी इसमें बहुत पैसा भी लगा रही है। आप भी इसमें अपना करियर आजमा सकते हैं। इसी के साथ ही आप ग्लो एंड लवली की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन टेस्ट भी ले सकते हैं। यह आपको यह पहचानने में मदद करेगा कि आपको कुछ और बदलाव करने की जरुरत है या नहीं।

अन्य संबंधित लेख:


लविशा बंसल
मैं 10 वर्षों से विभिन्न विषयों पर लिख रही हूँ जिसमें मुख्य महिलाओं तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय होते हैं। राजस्थान की धरती से हूँ और हिंदी भाषा की प्रेमी।

Share the Article :